फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five quintals of firecrackers seized in Khurja, three arrested

Bulandshahar News: खुर्जा में पांच क्विंटल पटाखे जब्त, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Five quintals of firecrackers seized in Khurja, three arrested
खुर्जा के सुभाष रोड ​स्थित गोदाम से जब्त किए गए पटाखे। संवाद
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित गोदाम से पुलिस ने पांच क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण विभाग के आदेश पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। क्षेत्र में अभी कहीं भी इस प्रकार की बिक्री नहीं हो रही है। बुधवार शाम को सूचना मिली कि सुभाष रोड पर आतिशबाजी का सामान बेचा जा रहा है। ऐसे में पुलिस टीम जांच में जुट गई और गोपनीय टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जहां पर एक बंद मकान में गोदाम बनाया हुआ था। इसमें पुलिस टीम ने पटाखे खरीदने की बात की तो आरोपी ने मंजूरी दे दी। इसके बाद अपराध निरीक्षक समेत सभी टीम मौके पर गई और आरोपियों को दबोच लिया। जांच में देखा गया कि मकान के प्रत्येक कमरे में कट्टों में पटाखे व आतिशबाजी की अन्य चीजें रखी थी। सभी कमरे भरे हुए थे। करीब पांच क्विंटल का सामान का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सभी सामान को जब्त कर थाने लाया गया। इसमें जानकारी मिली कि आरोपी यह सामान अन्य जिलों से लेकर आए थे। मौके से आरोपी नवीन और उसके दो साथी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी छोटी-छोटी दुकानों पर पटाखे छिपकर बेच रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने कहां पर बेचा है। कहां से वह सामान लेकर आए थे, इस विषय में जांच कर ही बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed