{"_id":"66b4fdf2aedb0b190901a0ad","slug":"five-kilometer-road-will-be-four-laned-with-rs-45-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120047-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 45 करोड़ से फोरलेन होगी पांच किलोमीटर की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 45 करोड़ से फोरलेन होगी पांच किलोमीटर की सड़क
विज्ञापन
नगर के शिकारपुर तिराहे से बाया स्याना अड्डा को जाने वाला मार्ग, जो फोरलेन होगा। संवाद
बुलंदशहर। 45 करोड़ की लागत से शिकारपुर तिराहा से वाया स्याना अड्डा पांच किमी की सड़क फोरलेन की जाएगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। एस्टीमेट पर उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर के डीएवी तिराहे से शिकारपुर तिराहे तक सड़क को फोरलेन करने के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद शिकारपुर तिराहे से स्याना अड्डा तक की सड़क ही कम चौड़ी रह गई है। जिसके चलते इसे भी फोरलेन करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने योजना तैयार की। शासन की ओर से प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद अब शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा गांव इमलिया तक करीब पांच किमी लंबी सड़क को फोरलेन किया जाएगा।
इसके लिए अधिकारियों ने 45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इस एस्टीमेट पर विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा स्वीकृति देने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस मार्ग के फोरलेन होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर से होकर औरंगाबाद, स्याना, लखावटी, बीबीनगर, गढ़ जाने वाले वाहन चालकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक इस रोड से प्रतिदिन औसतन 15 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सात मीटर चौड़ी सड़क होने के चलते इन वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
धर्मार्थ योजना के प्रस्तावों को स्वीकृति का इंतजार
धर्मार्थ योजना के तहत जिले के तीन मार्गों के चौड़ीकरण के लिए शासन से मंजूरी मिली है, जबकि 20 से अधिक मार्गों को अभी भी स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृत तीन मार्गों के चौड़ीकरण से प्रतिवर्ष धार्मिक स्थलों पर जाने वाले 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को फायदा होगा। साथ ही इन मार्गों पर पड़ने वाले 40 से अधिक गांव के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। अब अधिकारी इन कार्यों के लिए एस्टिमेट तैयार करने में लगे हैं।
शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा पांच किमी सड़क को फोरलेन करने का एस्टीमेट तैयार किया गया है। करीब 45 करोड़ रुपये इस पर खर्च होना है। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग