{"_id":"6509d0ae838b84d32c0280fd","slug":"five-kilometer-long-karaura-ranaich-link-road-lying-dilapidated-for-13-years-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1029-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 13 साल से जर्जर पड़ा पांच किलोमीटर लंबा करौरा रनाईच संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 13 साल से जर्जर पड़ा पांच किलोमीटर लंबा करौरा रनाईच संपर्क मार्ग
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र में 15 गांवों को जोड़ने वाला पांच किलोमीटर लंबा करौरा रनाईच संपर्क मार्ग पिछले 13 सालों से जर्जर पड़ा है। नाली नहीं होन के कारण बारिश का पानी बीच सड़क पर भर जाता है। ऐसे में वाहन चालक को 10 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे का समय लग जाता है।
करौरा से रनाईच की ओर जाने के लिए 15 फुट चौड़ा संपर्क मार्ग है। जहां लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी हाईवे और संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने की बात कही जा रही है। वहीं इस संपर्क मार्ग पर पिछले 13 सालों से गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। करौरा निवासी अमित शर्मा ने बताया कि संपर्क मार्ग पहले कच्चा रास्ता था। साल 2010 में ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद इस पर सड़क का निर्माण किया गया लेकिन तब नाली नहीं बनाई गई।
ऐसे में एक-दो साल में ही पूरी सड़क टूट कर बिखर गई और बीच-बीच में गहरे गड्ढे बन गए हैं। अब बारिश होने पर इन गड्ढों में ही पानी भर जाता है। रात के समय यहां पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसी कारण रात आठ बजे के बाद कोई ग्रामीण इस मार्ग पर नहीं निकलता है। ग्रामीण राज ने बताया कि यह संपर्क मार्ग करौरा, रनाईच, रामपुर, मानपुर, सूरजपुर निस्फी, नरेंद्र पुर, नगला मेवाती, दलपतपुर समेत 15 से अधिक गांवों को जोड़ता है। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग की। इस दौरान अमित शर्मा, नौनिहाल शर्मा, चेतन, योगेश, अनुराग, हरकेश, महेशचंद्र, नेम सिंह, सुरेश, संजय, सतीश, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
खुर्जा पहासू मार्ग से करौरा रनाईच संपर्क मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य बारिश के बाद शुरू करा दिया जाएगा। शेष तीन किलोमीटर का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर वह भी कार्य कराया जाएगा। - हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग