{"_id":"591c9ec84f1c1b864bf2356b","slug":"five-crore-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से बहेगी विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से बहेगी विकास की बयार
Updated Thu, 18 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Development
- फोटो : Demo Pic
निकाय चुनाव से पहले जिले की सभी 17 नगर पालिका और नगर पंचायतें चकाचक होंगी। 14वें वित्त विकास निगम और अवस्थापना निधि से निकायों में पांच करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निकायों में अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
अवस्थापना निधि से सबसे अधिक विकास कार्य बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में कराए जाएंगे। डिबाई, जहांगीराबाद और बुगरासी में 14वें वित्त विकास निगम से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
अवस्थापना और 14वें वित्त विकास निगम से नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में नाली, सड़क, इंटरलाकिंग टाइल्स, जल निकासी, सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। साफ-सफाई पर भी धनराशि खर्च की जाएगी। नगर निकायों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर डीएम को लगानी है।
विज्ञापन
प्रस्तावों का अंतिम ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। संभवत: बृहस्पतिवार तक डीएम भी विकास कार्यों को हरी झंडी दिखा देंगी। अवस्थापना निधि के 2.19 करोड़ और 14वें वित्त विकास निगम के 2.68 करोड़ रुपये से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, गुनावठी, जहांगीराबाद, पहासू, छतारी, ककोड़, औरंगाबाद, नरसेना, बुगरासी और खानपुर में विकास कार्य कराए जाएगे।
बरसात को देखते हुए नगर और कस्बों में जलभराव की समस्या के समाधान पर विशेष फोकस रहेगा।