फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   five arrested from spa center

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
five arrested from spa center
एमएमआर मॉल में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मॉल में छापा मारकर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस के ही यह स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुख्ता सूचना मिलने पर और जांच कराने पर एसएसपी ने सीओ सिटी संग्राम सिंह, महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह और देहात कोतवाल विवेक शर्मा के निर्देशन में टीम गठित की। इसके बाद टीम ने सोमवार शाम को स्पा सेंटर में छापा मारा, जहां से पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक युवती गाजियाबाद से आती है और दो युवतियां नगर क्षेत्र की ही निवासी हैं। वहीं, मौके से पकड़े गए युवक मनीष ने बताया कि वह यहां नौकरी करता है, जबकि पकड़ा गया दूसरा युवक फैज ग्राहक है। वहीं, मौके से दो ग्राहक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। सेंटर पर कार्रवाई के बाद दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

‘कितने अफसर आए और कितने गए, तुम डरो मत’
सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर की कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक वीडियो में एक व्यक्ति स्पा सेंटर के काउंटर पर मौजूद नजर आ रहा है। वह ग्राहक बनकर वीडियो बना रहे युवक को दिलासा देता है कि पुलिस का डर छोड़ दो, बस अपने रिलेटिव से डरो वो यहां न आ जाएं। आए दिन यह केबिन पुलिस वालों से भरा रहता है। हमारा पुलिस और कुछ सफेदपोशों के साथ अटैचमेंट है। कोतवाली और चौकी के बीच में पिछले काफी समय से स्पा सेंटर संचालित कर रहे हैं। कितने अफसर यहां आए और कितने चले गए हैं। कोई भी कार्रवाई होने से पहले थाने से ही हमें सूचना दे दी जाती है। वीडियो में वह बेखौफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों से सेफ्टी के लिए लेते हैं दो सौ रुपये
एक अन्य वीडियो में स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती नजर आ रही है। वह बता रही है कि उनसे दो सौ रुपये प्रति ग्राहक संचालक द्वारा पुलिस के नाम पर लिए जाते हैं। दिनभर में 15-16 लोग आते हैं। पुलिस वाले भी यहां आते हैं, यहां से सबको पैसा जाता है।

एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से तीन युवती और दो युवक गिरफ्तार हैं। दो लोग वहां से भाग निकले थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है, जो भी इसमें दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed