फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   First the decision was taken, then after 12 days a deadly attack was made on the advocate.

Bulandshahar News: पहले किया फैसला, फिर 12 दिन बाद अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता पर दूसरे पक्ष ने फैसला होने के 12 दिन बाद फिर से हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले में अब एसएसपी के आदेश पर तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शोभित गोयल ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि गत 21 दिसंबर जब वह कोर्ट जा रहे थे तब सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार आरोपी गोपाल और निश्चय ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस पर कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि गत 6 जनवरी की शाम को पीड़ित कचहरी से घर जाने के निकले थे। सैनिक कार्यालय के आगे गली में आरोपी निश्चय, शंकर उर्फ टंटे गिरी, गोपाल समेत अन्य अज्ञात आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह मारा-पीटा गया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी उसे भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने अब एसएसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed