फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   first salary, then work

दो तनख्वाह तभी करेंगे काम

Tue, 23 Feb 2016 12:47 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
first salary, then work
वेतन नहीं मिलने, कम वेतन देने और पीएफ में गोलमाल करने के खिलाफ पावर कारपोरेशन के संविदाकर्मियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार तक मांगे न मानी गई तो खुर्जा खंड के कर्मचारी भी हड़ताल कर देंगे। इसके बाद अन्य खंडों के कर्मी हड़ताल करेंगे। वहीं, कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अवर अभियंताओं ने बिजलीघरों की कमान संभाल ली है।

उत्तर प्रदेश बिजली बोर्ड एंपलायज यूनियन के आह्वान पर बुलंदशहर के सभी नौ बिजलीघरों के संविदाकर्मी सोमवार से हड़ताल पर बैठ गए हैं।

वेतन कम देने और छह माह से भुगतान नहीं करने को लेकर कर्मियों ने हड़ताल की है। कर्मियों ने मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद खुर्जा के कर्मी भी हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


यदि फिर भी अफसरों का रवैया नहीं सुधरा तो एक-एक करके सभी खंडों के कर्मचारी हड़ताल पर उतरेंगे। संविदाकर्मी यूनियन के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी के वेतन का 12 फीसदी भाग ठेकेदार अपने खातों में जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही भाग कारपोरेशन द्वारा जमा किया जा रहा है, जिसे ठेकेदार डकार रहे हैं। शासन की तरफ से कर्मी को मिलने वाला वेतन ठेकेदार-अफसरों की जेबों में जा रहा है।


कर्मियों को महज दो से तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं और वह भी छह-छह महीने बाद। इस दौरान अध्यक्ष धमंडीलाल शर्मा, नीरज गुप्ता, रविंद्र सिंह, शिवनारायण, जयशंकर, ब्रजेश कुमार, चंद्रपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed