{"_id":"64bea92b4217a117f50077a6","slug":"fire-extinguishers-will-be-installed-in-khurja-and-secunderabad-hospitals-at-a-cost-of-436-crores-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-1972-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा और सिकंदराबाद के अस्पताल में 4.36 करोड़ से लगेंगे अग्रिशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा और सिकंदराबाद के अस्पताल में 4.36 करोड़ से लगेंगे अग्रिशमन यंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
खुर्जा और सिकंदराबाद स्थित सरकारी अस्पतालों को आग जैसी घटनाओं से बचाने के लिए अग्निशमन यंत्र लगेंगे। इस कार्य पर 4.36 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। सीडीओ के अनुसार इस साल के अंत तक दोनों अस्पतालों में अग्निशमन की व्यवस्था हो जाएगी।
सरकारी अस्पतालों में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र होने जरूरी हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन ओपीडी में मरीज आते हैं। लेकिन अस्पताल परिसर में किसी कारणों से आग लग गई तो भागना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खुर्जा और सिकंदराबाद स्थित सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 4.36 करोड़ की राशि जारी की है। इसमें से खुर्जा के अस्पताल में 2.27 करोड़ और सिकंदराबाद के अस्पताल में 2.09 करोड़ रुपये होंगे खर्च होंगे। बताया गया कि इस कार्य को करने के लिए कार्यदायी संस्था को टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही काम शुरू हो गया है। बताया कि दोनों अस्पतालों में फायर अलार्म और फायर हाइडेंट की व्यवस्था होगी। इससे आग लगते ही लोगों को पता चल जाएगा। स्प्रींकिएल सिस्टम (फौव्वारे के रूप में आग बुझाने की उचित व्यवस्था)। अंडर ग्राउंड वाटर स्टोरेज की व्यवस्था। सबमर्सिबल पंप और बोरिंग की व्यवस्था के अलावा आग लगने के बाद बचने के लिए जरूरी यंत्र लगाने के इंतजाम की भी व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य पूरा होने पर दोनों अस्पतालों को आग जैसी घटनाओं से बचाने में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने कहा कि सिकंदराबाद और खुर्जा के सरकारी अस्पताल में अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए शासन से 4.26 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो गई है। इस राशि से काम शुरू कराने के लिए टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्था को जिम्मेमेदारी सौंप दी गई है। दोनों अस्पतालों में यह काम इसी साल के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।