फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fire broke in Geiger in bathroom, teenager found unconscious

गीजर से लगी आग किशोरी बेहोश

Tue, 15 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला, स्याना
अमर उजाला, स्याना Updated Tue, 15 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire broke in Geiger in bathroom, teenager found unconscious
बाथरूम में गैस गीजर में लीकेज होने से आग लग गई। अचानक तेज आवाज के साथ लपटों को देख नहा रही किशोरी डर गई और चीख पड़ी। 
विज्ञापन



उसकी चीख सुनकर दौड़े परिजन उसे बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले गए जिन्होंने उसे मेरठ रेफर कर दिया है।


मोहल्ला मोड़ा का चौक में सुधांशू रस्तोगी की 15 वर्षीय बेटी गौरी मंगलवार सुबह बाथरूम में नहाने गई थी।


तभी गैस गीजर में लीकेज के चलते गैस निकलने की तेज आवाज हुई और आग लग गई। आग की लपटें देख किशोर डर के मारे चीख पड़ी। 


उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। बाथरूम का दरवाजा पीटा तो किशोरी की ओर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने दरवाजा पीटा तो वह खुल गया। 




अंदर किशोरी बेहोश पड़ी थी। परिजन उसे उठाकर जल्दी से स्याना में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। उन्होंने परीक्षण के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया है।


परिजन तत्काल उसे लेकर मेरठ रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक आग के कारणों के बारे में परिजन कुछ भी बता पाने में् असमर्थ हैं। इस घटना की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed