फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fire broke in forest of nizampur

निजामपुर के जंगल में लगी भीषण आग

Sun, 14 Feb 2016 12:54 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
fire broke in forest of nizampur
निजामपुर के जंगल में शनिवार देर शाम अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आग हजाराें बीघे के जंगल में तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


आग के चलते सैकड़ों दुर्लभ वन्य जीवों के जलकर मरने की आशंका है। वहीं, जंगल से गांव के दूर होने से ग्रामीण सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीमें रेत आदि से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहीं हैं।


निजामपुर में वन विभाग का हजाराें बीघा का जंगल है। यह जंगल गांव से काफी दूर है जिसके चलते इस ओर कोई आता जाता नहीं है। शनिवार की देर शाम अचानक जंगल में आग लग गई।
विज्ञापन


हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पूरे जंगल में फैलने लगी। आग के भयंकर होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव से काफी दूरी होने के बावजूद भी आग की लपटें गांव में दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल के गांव से काफी दूरी पर होने के कारण ग्रामीणों की जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। आग से वन्य जीवों के जलने की पूरी आशंका है।

इस जंगल में कछुए, अजगर, सांप, जंगली बिल्ली, हिरन सहित सैकड़ाें की संख्या में वन्य जीव रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed