फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR lodged by JE, BKU movement ready

जेई ने कराई एफआईआर, भाकियू आंदोलन को तैयार

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged by JE, BKU movement ready
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जलालपुर-हाजीपुर के जंगल में संविदा विद्युतकर्मी की करंट से मौत के बाद जेई सचिन कुमार को बंधक बनाकर पीटने के मामले में छह को नामजद करते हुए 56 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित जेई ने आरोप लगाया है कि आरोपी लोग पीटने के बाद उसे जिंदा जलाकर मारना चाहते थे।

रविवार को जलालपुर-हाजीपुर के जंगल में शट डाउन लेकर काम कर रहे संविदाकर्मी अमरदीप की करंट से मौत हो गई थी। कारपोरेशन की लापरवाही पर भड़के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे जेई सचिन कुमार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। बाद में जेई को लगभग सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। मृतक परिजन के साथ पांच लाख में समझौता होने के बाद जेई को सात घंटे बाद पुलिस ने बंधनमुक्त कराया था।
विज्ञापन


सोमवार की रात कारपोरेशन की टीम एसडीओ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुगरासी चौकी पहुंची और जेई सचिन कुमार ने छह नामजद सहित 56 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिन कुमार का आरोप है कि आरोपी पीटने के बाद जिंदा चलाकर मारना चाहते थे। पुलिस ने सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने सहित जाने से मारने के प्रयास को लेकर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सचिन कुमार की तहरीर पर छह नामजद डब्बू पुत्र होशियार, राजू पुत्र खेमचंद, उदयराज, अमोल पुत्र खचेड़ू निवासी जलालपुर, भोपाल पुत्र अमर सिंह, राकेश चौहान निवासी हाजीपुर व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है। - ज्ञान सिंह, एसओ नरसैना

मुकदमा वापस नहीं लिया तो करेंगे घेराव
संविदा कर्मी की करंट से मौत के बाद बवाल में पावर कारपोरेशन के जेई के एफआईआर दर्ज कराने पर भाकियू भी खुल कर सामने आ गई। भाकियू ने मंगलवार को जलालपुर गांव में पंचायत कर मंगलवार की शाम तक मुकदमा वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है। मुकदमा वापस नहीं होने पर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि पावर कारपोरेशन की लापरवाही से अमरदीप की मौत हुई है। अपनी गलती छिपाने के लिए जेई ने निर्दोष किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मंगलवार की शाम तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो बुधवार को एक्सईएन कार्यालय का घेराव होगा।

जब तक मामला चलेगा किसान बिजली का बिल भी नहीं जमा करेंगे। पूरे जनपद से लेकर प्रदेश तक आंदोलन किया जाएगा। कैप्टन यशवीर सिंह, सतवीर सिंह चौहान, सुरेश चौहान, डॉ. सुमेर सिंह आदि ने भी पंचायत को संबोधित किया।

काटी बिजली तो उखाड़ देंगे खेतों से खंभे और लाइन
 पुलिस पर दबाव बनाने के लिए यदि पावर कारपोरेशन जलालपुर, हाजीपुर अथवा क्षेत्र की आपूर्ति बाधित करता है तो इसके जवाब में किसान यूनियन ने खंभे उखाड़ने की बात कही है। भाकियू का कहना है कि यदि आपूर्ति से छेड़छाड़ हुई तो किसान खेतों में लगे खंभे और लाइन को पूरी तरह से उखाड़ फेंकेंगे।

झुलसे एक और संविदाकर्मी की मौत, हंगामा
 करंट की चपेट में आने से सोमवार को झुलसे संविदाकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को भी हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

मामन खुर्द निवासी शाहरुख बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में एक माह से तैनात था। सोमवार दोपहर गांव मामन में वह मीटर लगाने गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे विद्युत पोल पर चढ़ा दिया। अचानक लाइन आने पर वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को शाहरुख ने दम तोड़ दिया।

जैसे ही उसकी मौत की सूचना गांव वालों को हुई। फिर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मी की जान गई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।

समझौते से हो रहा संविदाकर्मी की मौत का निपटारा
लाइन पर काम करने के दौरान होने वाली संविदाकर्मियों की मौत के बाद न तो कोई जांच हो रही है और न ही कार्रवाई। हर मामले में किसी तरह समझौता करके निपटा दिया गया। पिछले एक साल में 22 कर्मी अपनी जान गवां चुके हैं। शनिवार को जहां बुगरासी में एक संविदाकर्मी की मौत हुई तो मंगलवार को खुर्जा में फिर एक संविदाकर्मी की हादसे में मौत हो गई।


बुगरासी में भी समझौता कर मामला शांत कर दिया गया। खुर्जा में भी समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यूपी बिजली बोर्ड इंम्प्लायज यूनियन के सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि अफसर पहले तो जांच और कार्रवाई की बात कहते हैं लेकिन बाद में समझौता कर मामला रफा-दफा कर देते हैं। वहीं अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह ने कहा कि हादसों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed