फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR lodged after agitation in police station

प्रदर्शन किया तो दर्ज की एफआईआर

Tue, 03 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 03 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after agitation in police station
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
13 दिन से लापता किशोरी के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। सोमवार को परिजनों ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर थाने पर हंगामा कर एसएसपी ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए चौकी पर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन



नई मंडी चौकी क्षेत्र गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी 19 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक आफाक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस दो सप्ताह तक बिना रिपोर्ट दर्ज किए बरामदगी का आश्वासन देती रही।
विज्ञापन


जब  सोमवार को परिजन हिंदू संगठनों के साथ नई मंडी चौकी पर हंगामा किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व राजस्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही, बजरंग दल से हेमंत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, भाजपा नेता प्रताप चौधरी, शिवसेना जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा व ग्रामीणों के साथ मिलकर एसएसपी ऑफिस पर भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आक्रोष देख पुलिस की नींद टूटी। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आफाक पुत्र आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed