फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against gram pradhan

ग्राम प्रधान प्रत्याशी समेत तीन पर हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
FIR against gram pradhan
ग्राम प्रधान प्रत्याशी समेत तीन पर हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका में एक विवाहिता की गला दबाने के साथ खाने में जहर देने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
फिरोजाबाद के मथुरा नगर निवासी महिला सुमन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी विवाहिता पुत्री को ससुराल वालों ने गायब कर दिया है और वे लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि उक्त विवाहिता को औरंगाबाद स्थित उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद कर लिया है। विवाहिता शालिनी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि करीब छह दिन पूर्व ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बाद में विवाहिता को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गई। आए दिन उसके साथ मारपीट होती रहती है। विवाहिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने ससुर प्रधान पद के प्रत्याशी जगदेव, पति अरुण और सास सरोज के खिलाफ 498,323 और 307 धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को विवाहिता के परिजन इंस्पेक्टर से मिले और उसे अपने साथ ले जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विवाहिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुणा राय, इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed