फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against anil sharma

बिना अनुमति रैली निकालने पर मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
FIR against anil sharma
बिना अनुमति रैली निकालने पर मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अनिल शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिना अनुमति रोड शो निकालने और निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को एकत्रित करने के मामले में मंत्री अनिल शर्मा समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रविवार को विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा सलेमपुर क्षेत्र में शाम करीब छह बजे रोड शो निकाल रहे थे। मंत्री के साथ समर्थकों की भीड़ थी और किसी भी व्यक्ति ने कोविड के नियमों का पालन नहीं किया था। जिसके मौके पर लोगों की भीड़ अधिक होने और रोड शो के लिए अनुमति मांगी तो उनकी ओर से कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। जिसके चलते उप निरीक्षक सर्वेश की शिकायत के आधार पर सलेमपुर थाना पुलिस ने मंत्री अनिल शर्मा समेत 500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, महामारी एक्ट, रोड पर अतिक्रमण और धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सोमनाथ राय ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed