{"_id":"675f08f9d75ff18bb10cc4fc","slug":"filled-applications-for-up-madrasa-board-exam-2025-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-126525-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए भरे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए भरे आवेदन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उप्र मदरसा शिक्षा बोर्ड ने 2025 की मुंशी, मौलवी व आलिम परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन ऑफलाइन जमा कर पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए शुल्क 60 रुपये से 280 रुपये तक है। जिसमें 50 रुपये अंक पत्र शुल्क अतिरिक्त है। शुल्क ट्रेजरी चालान के जरिए जमा होगा।
मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मदरसा शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा-2025 के फाॅर्म भरने को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों से ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करके निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरांत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरवाए जाएंगे।
बताया कि इस वर्ष संबंधित मदरसे से अभ्यर्थी के केवल ऑनलाइन परीक्षा फार्म ही भरे जाएंगे। किसी भी दशा में ऑफलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी मदरसा कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मदरसा आकर फार्म भर सकते हैं। बैंक में परीक्षा शुल्क (चालान) जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर है, जबकि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।