फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fill the form for first year main examinations on Samarth portal

Bulandshahar News: समर्थ पोर्टल पर भरें प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाओं के फार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Fill the form for first year main examinations on Samarth portal
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से सत्र 2025-26 में नव प्रवेशित छात्रों की प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा के फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाने शुरू हो गए हैं। सीसीएसयू की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि सात मार्च घोषित की गई है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि वार्षिक परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत संचालित होने वाली परीक्षा (बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2025-27 को छोड़कर) के फॉर्म समर्थ पोर्टल पर सात मार्च तक भरे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि नौ मार्च और अंतिम तिथि 15 मार्च है। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन कराए जाने की अंतिम तिथि 18 मार्च घोषित की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रक्रिया समर्थ पोर्टल/विश्वविद्यालय की ओर से जारी नामांकन संख्या के माध्यम से की जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फार्म भरने के लिए सर्वप्रथम छात्रों को लिंक खोलना होगा। यदि नवप्रवेशित छात्र पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो वह सीधे समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी अपने नए इनरोलमेंट नंबर एवं पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। यदि रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से समय से परीक्षा फॉर्म भरने का आह्वान किया है, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed