फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fill board exam form till 5th August

Bulandshahar News: पांच अगस्त तक भरें बोर्ड परीक्षा के फार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2024 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 5 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। संस्थागत छात्र-छात्राओं के फार्म संबंधित स्कूल में ही भरे जाएंगे। जबकि व्यक्तिगत और पत्राचार परीक्षा के लिए फार्म भरने के लिए अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि 10 अगस्त तक संस्था के प्रधान ऐसे सभी आवेदकों का परीक्षा शुल्क एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराएंगे। 16 अगस्त तक परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ चालान के माध्यम से कोषागार में सीधे शुल्क जमा करा सकेंगे। इसके बाद 20 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और स्टूडेंट्स का शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। पांच अगस्त तक संस्थागत, व्यक्तिगत और पत्राचार परीक्षा के फार्म हर हाल में भरने होंगे। व्यक्ति परीक्षा के फार्म भरने के लिए 11 और पत्राचार परीक्षा के फार्म भरने के लिए 10 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षा के फार्म भरने के लिए अग्रसारण केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बीबीनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहासू, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दादूपर नीला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलौना रूप, राजकीय इंटर कॉलेज ठैंगोरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज जैनपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शिकारपुर, राजकीय हाईस्कूल सैठा, राजकीय हाईस्कूल फरीदा बांगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज अहरौली को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरने के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्राचार परीक्षा के फार्म भरने के लिए अग्रसारण केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज खुर्जा, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज खुर्जा, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई, एमएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा, श्रीकृष्ण जाजू इंटर कॉलेज डिबाई और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बीबीनगर को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पत्राचार परीक्षा फार्म भरने के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article