फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fight between two sides

Bulandshahar News: किशोरी से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
fight between two sides
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, सोमवार शाम तक कोतवाली देहात में पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी थी। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर किशोरी घर से पशुओं को चारा डालने के लिए अपने घेर में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने घर जाकर परिजनों से आरोपी की शिकायत की। इससे आक्रोशित किशोरी के भाई ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित आरोपी के परिजनों ने किशोरी के भाई और पिता पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों का उपचार जारी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed