फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever is continuously increasing in the district, 10 more suspected dengue patients found

Bulandshahar News: जिले में लगातार बढ़ रहा बुखार, डेंगू के 10 संदिग्ध मरीज और मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Fever is continuously increasing in the district, 10 more suspected dengue patients found
बुलंदशहर। जिले में लगातार बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी है। प्रतिदिन 400 से अधिक बुखार से पीड़ित लोग उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया व टायफाइड लक्षण वाले मरीज होने पर ब्लड जांच कराई जा रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू के 10 संदिग्ध मरीज मिले हैं। बुधवार को इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोग अभियान चलाए जाने के बाद भी बुखार का प्रकोप कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है। जिले में डेंगू-बुखार के बढ़ते मरीजों को लेकर पिछले दिनों शासन ने भी चिंता जाहिर की है। इसको लेकर दोबारा नए सिरे से डेंगू रोधी अभियान चलाया जाएगा। वहीं, अस्पतालों में मरीजों की भीड़ अभी भी लग रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 416 बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने पहुंचे। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि बुखार के अधिकांश मरीज देहात क्षेत्रों से आ रहे हैं। अधिकांश मरीज टायफाइड बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। संबंधित के लक्षण के आधार पर जांच करवाने की सलाह दे दवा देकर घर भेज दिया जाता है। रिपोर्ट आने पर संबंधित बीमारी के अनुसार उपचार किया जाता है। मंगलवार को 77 लोगों की मलेरिया, 129 की टायफाइड और 62 की डेंगू एनएस-1 जांच कराई गई। इसमें 67 लोग टायफाइड पॉजिटिव मिले तो 10 लोगों की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वालों का अब एलाइजा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

चिकनगुनिया के आने लगे मामले
एक तरफ जिले के लोग जहां डेंगू बुखार से परेशान हैं तो अब चिकनगुनिया के मामले भी अब सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. पीके झा ने बताया कि ओपीडी में नगर और मैथना गांव निवासी एक-एक बच्चे में चिकनगुनिया बुखार के लक्षण मिलने पर जांच कराने को कहा है। बताया कि इस रोग में मरीज जोड़ के दर्द के साथ झुककर चलता है। तापमान घटने पर चिकनगुनिया का वायरस हावी हो जाता है। इसके लक्षण बहुत गंभीर लंबे समय तक चलने वाले और परेशानी देने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से उपचार के दौरान वृद्ध की मौत
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी 75 वर्षीय भविचंद पुत्र बंशी सिंह पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित था। पुत्र चन्द्रभान ने बताया कि बुखार होने पर शुरुआत में दौलतपुर कलां के एक झोलाछाप से उपचार करवाया। संबंधित ने ब्लड जांच करवा डेंगू बुखार बताया। उपचार के दौरान राहत मिलने पर रविवार को घर ले आए। सोमवार दोपहर अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें ऊंचागांव के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।


बुखार के मरीजों का समुचित इलाज करवाया जा रहा है। गंभीर मरीज होने पर उसे भर्ती कर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है। चिकनगुनिया वाले मामले में भी जांच रिपोर्ट मांगी है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed