फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever-in-the-scenes

बुखार-डायरिया की चपेट में आए मासूम

Sun, 14 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fever-in-the-scenes
बुखार-डायरिया के मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

लू चलने और पारा चढ़ने से बच्चोें की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। मासूम बुखार और डायरिया की चपेट में है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बुखार और डायरिया के बढ़ते  दायरे को देखते हुए सीएमओ ने हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है।

जिला अस्पताल की चाइल्ड केयर यूनिट में बच्चों को भर्ती करने तक की जगह नहीं है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद इमरजेंसी वार्ड में परिजन बुखार व डायरिया से पीड़ित बच्चों की जांच को पहुंचे।
विज्ञापन


सीएमओ डा. केएन तिवारी ने बताया कि एक पखवाड़े पहले जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में 125-150 बच्चे आ रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, उसी क्रम से बाल रोगियों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि मौजूदा हाल में जिला अस्पताल मेें हर रोज औसतन 250 से 300 मरीजों की जांच की जा रही है। गंभीर हालत को देखकर हर रोज कई बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार और डायरिया की चपेट में हैं। हालात यदि नहीं बदले तो आने वाला समय मासूमों की सेहत के लिए ठीक नहीं होगा।


इसी को देखते हुए सीएमओ ने जिले में हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएमओ ने दावा किया है कि सभी अस्पतालों में ओआरएस पाउडर और बुखार डायरिया की दवाइयां भिजवा दी गई है। वहीं सूत्रों का दावा सीएमओ के दावे को झूठा बताता है। अस्पतालों में ओआरएस घोल की जबरदस्त कमी है। दवाओं का भी भरपूर स्टॉक अस्पतालों में नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed