{"_id":"579f7feb4f1c1b6f152b92a4","slug":"fever-claimed-the-lives-of-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने ली वृद्धा की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने ली वृद्धा की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बुखार पर काबू पा लिया गया है, मगर अधिकांश परिवारों में कोई ना कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है। रविवार को खानपुर क्षेत्र की एक 60 वर्षीय वृद्धा की बुखार से मौत हो गई। वृद्धा ने बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है।
विज्ञापन
खानपुर के गांव बाग वाला निवासी कृष्ण सैनी ने बताया कि उसकी 60 वर्षीय मां तारा देवी को बुधवार को बुखार होने पर पीएचसी पर लाया था। वहां डॉक्टर ना होने पर निजी चिकित्सकों को दिखाया। शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ जाने पर बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां उनकी मृत्यु हो गई। क्षेत्र में चारों ओर बुखार के प्रकोप से अधिकांश परिवार पीड़ित हैं। बुधवार को पाली परतापुर निवासी प्रदीप के आठ माह के बेटे रोहन की बुखार से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी जिले में बुखार के चलते कई मौत हो चुकी हैं। बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि जहां भी बुखार की शिकायत मिल रही है। वहां टीम को भेजकर दवा मुहैया कराई जा रही है।