{"_id":"6314d8ef0f97536d40512a93","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd244023284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तप रहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 31 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तप रहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 31 छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से तप रहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 31 छात्राएं
स्याना। कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है। विद्यायल की 31 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली हैं। रविवार को शिविर लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार को स्कूल में 80 छात्राएं मौजूद थीं। 11 छात्राओं को बुखार की शिकायत थी। रविवार को 20 और छात्राएं बीमार हो गईं। इसके बाद विद्यालय में चिकित्सा शिविर लगाकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। छात्राओं में बुखार, गले में दर्द की शिकायत पाई गई। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और कोविड की भी जांच की गई। बीमारी की जानकारी मिलने पर रविवार को विद्यालय पहुंचे 60 छात्राओं के अभिभावक उन्हें घर ले गए। अब विद्यालय में 20 बीमार छात्राएं ही हैं। चिकित्सकों ने स्वस्थ होने तक उन्हें विद्यालय में ही रहने की सलाह दी है। अफसरों का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है कि छात्राएं किन कारणों से बीमार हुईं।
स्कूल में कराई साफ-सफाई
बताया गया कि शनिवार तक स्कूल में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस कारण ही छात्राएं बीमार हुईं। इसका पता चलते ही विभागीय अधिकारी रविवार को स्कूल पहुंचे और साफ-सफाई करवाई। साथ ही फॉगिंग भी करवाई गई।
विज्ञापन
नेगेटिव पाए गए सभी नमूने
सीएचसी स्याना प्रभारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि 20 छात्राओं को बुखार और गले में दर्द की शिकायत पाई गई। मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और कोविड के सभी नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। बीमार छात्राओं को जरूरी दवा दी जा रही है।
विद्यालय में दो दिन के भीतर 31 छात्राओं को बुखार की शिकायत है। 20 छात्राओं का इलाज चल रहा है। 11 छात्राएं सामान्य हो चुकी हैं, उन्हें अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। स्कूल को पूरी तरह से संक्रमण मुक्त करने के बाद छात्राओं को बुलाया जाएगा। - संजय कुमार कश्यप, एएओ, बेसिक शिक्षा विभाग