{"_id":"58a48ed74f1c1b044ed83d3c","slug":"felt-bad-for-trucks-and-encroachment-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब ट्रक व अतिक्रमण से लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब ट्रक व अतिक्रमण से लगा जाम
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर में दो जगहों पर जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थम गई। भूड़ रोड पर ट्रक खराब होने से करीब घंटे भर जाम लगा रहा। वहीं, अस्पताल रोड पर ई-रिक्शा के अतिक्रमण के चलते 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने किसी कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे है। बुधवार को करीब 12 बजे भूड़ रोड पर एक ट्रक खराब हो गया, जिसके चलते भारी जाम लग गया। काफी जद्दोजहद के बाद ट्रक को सड़क से हटावाकर जाम खुलवाया गया। करीब घंटेभर तक वाहन चालकों और राहगीरों जाम से जूझते रहे। इसी तरह दोपहर के समय अस्पताल रोड पर भी ई-रिक्शा के अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगते ही फंसे लोगों की सांस अटक गई। हालांकि, यहां पर थाना भी जिला अस्पताल के सामने हैं। मगर, वहां पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण कुछ लोगाें ने खुद ही ई-रिक्शा वालों को हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची पुलिस को देख ई-रिक्शा संचालक भाग खड़े हुए।
विज्ञापन