{"_id":"65da22bc48631fb6cf0cdf5c","slug":"fed-up-with-her-husbands-harassment-the-wife-committed-suicide-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-112069-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। क्षेत्र के गांव परवाना में पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई ने पति पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी महिला बाला की शादी 10 माह पूर्व क्षेत्र के गांव परवाना निवासी पवन के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर घर का कुछ काम करने को लेकर पवन और बाला के बीच विवाद हो गया था। विवाद से परेशान महिला ने घर आकर गेंहू के लिए रखी सल्फास (जहर) की गोली खा ली। जहर खाने से महिला को उल्टी होने लगी। इसकी दौरान सूचना पर पहुंचे भाई व मायके के अन्य लोगों ने पीड़िता को औरंगाबाद निजी अस्पताल ले गए जहां, चिकित्सक ने हालत गंभीर देख बाला को बुलंदशहर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व बाला ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। लोगों के अनुसार दोनों की दूसरी बार शादी हुई है। जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।