{"_id":"6280c91dd7eca609580e69be","slug":"father-raped-his-own-daughter-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बना हैवान: अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता बना हैवान: अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Sun, 15 May 2022 03:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 May 2022 03:22 PM IST
सार
बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पिछले छह महीने से अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी 3 महीने की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। पिता अपनी 16 साल की बेटी के साथ पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कलयुगी पिता अपनी ही बेटी के साथ पिछले छह महीने से हैवानियत कर रहा था। उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हुई। शक होने पर मां ने पूछा तो बेटी ने पिता के कारनामों की पोल खोल दी। उसकी बेटी ने बताया कि तमंचे के बल पर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने और मां को बताने पर जान से मारने एवं घर से निकालने की धमकी देता था। फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन