फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father raped his own daughter in Bulandshahr

पिता बना हैवान: अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Sun, 15 May 2022 03:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 May 2022 03:22 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पिछले छह महीने से अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी 3 महीने की गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Father raped his own daughter in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। पिता अपनी 16 साल की बेटी के साथ पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बेटी 3 महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
कलयुगी पिता अपनी ही बेटी के साथ पिछले छह महीने से हैवानियत कर रहा था। उसकी बेटी 3 महीने की गर्भवती हुई। शक होने पर मां ने पूछा तो बेटी ने पिता के कारनामों की पोल खोल दी। उसकी बेटी ने बताया कि तमंचे के बल पर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने और मां को बताने पर जान से मारने एवं घर से निकालने की धमकी देता था। फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed