दामाद को दी दर्दनाक मौत: बेटी पर जुल्म करता था जयवीर, पिता देख न सका आंखों में आंसू; पहले दिया जहर फिर पिटाई
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयवीर और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह अतरौली थाना क्षेत्र स्थित काजिमाबाद में अपने मायके रहने चली गई। एक जुलाई को जयवीर अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया। जहां दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी से मारपीट करने की बात से परेशान होकर ससुर ने अपने दामाद जयवीर को जहर देकर और मारपीट कर हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार रात को दामाद की हत्या के आरोप में वांछित ससुर को गिरफ्तार किया। तीन जुलाई की रात को सुल्तानपुर बिलौनी गांव के जंगलों में राजवीर का शव मिला था।
गांव वालों ने बुलाई थी पुलिस
सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि तीन जुलाई की रात को सुल्तानपुर बिलौनी गांव के जंगलों में एक शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसमें शव की शिनाख्त जयवीर (30) निवासी अकरबास गांव, थाना डिबाई के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
पत्नी को मायके से लाने गया था जयवीर
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयवीर और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह अतरौली थाना क्षेत्र स्थित काजिमाबाद में अपने मायके रहने चली गई। एक जुलाई को जयवीर अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया। जहां दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बेटी से विवाद रहने और मारपीट की बात सुनकर पिता सीताराम बर्दाश्त नहीं कर पाया।
मारापीट कर खिला दिया जहर
ऐसे में उसने अपने दामाद के साथ मारपीट की और किसी तरह जहर खिला दिया। इसके बाद शव को छतारी थाना क्षेत्र में छोड़कर चले गए। इसमें जयवीर के पिता ने तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच की और आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी।