फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father arrived after 33 hours and took the dead body of the crook Nazim

Bulandshahar News: 33 घंटे बाद पहुंचे पिता ले गए बदमाश नाजिम का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
बदमाश नाजिम का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार दोपहर 33 घंटे बाद शव परिजन अपने साथ ले गए। नाजिम के परिजनों को इस बाबत बृहस्पतिवार को ही सूचना दे दी गई थी लेकिन, वह शव लेने शुक्रवार को पहुंचे। अलीगढ़ में पैतृक आवास पर ले जाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रोंडा में 19 जून की देर रात अज्ञात चोरों ने विद्युत तार चोरी किया था। जिसके संबंध में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और एसएसपी ने एसओजी को मामले के राजफाश के लिए लगाया था। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मऊखेड़ा फ्लाईओवर पर बदमाशों की घेराबंदी की थी। फ्लाईओवर पर बदमाशों ने आगे और पीछे दोनों तरफ से खुद को घिरता हुआ देख गाड़ी को राेक लिया। पुलिस जैसे ही आरोपियों के पास जाने लगी तो कार में सवार एक बदमाश नाजिम उर्फ कल्लू निवासी भुजपुरा अलीगढ़ भागने के प्रयास में फ्लाईओवर से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, कार में सवार उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाश नाजिम के परिजनों को बृहस्पतिवार को ही मौत की सूचना दे दी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। देर रात में उसका पोस्टमार्टम हुआ और शुक्रवार दोपहर तक अलीगढ़ से मृतक के पिता, पत्नी, भाई व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान वह बिना किसी विरोध के शव को अपने साथ अलीगढ़ ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीराबाद कोतवाल ने दर्ज कराई माल बरामदगी की रिपोर्ट
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद जहांगीराबाद कोतवाल पीसी शर्मा ने नगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उनसे माल बरामदगी भी दिखाई गई है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के दौरान मृतक बदमाश की जानकारी भी दी गई है।

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मृतक के परिजन शव को अपने साथ अलीगढ़ ले गए हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को ही इसकी सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed