{"_id":"69a2bd340f6d6d94cb093d9d","slug":"father-and-son-arrested-in-case-of-shooting-of-nine-year-old-child-in-bulandshahr-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हर्ष फायरिंग: छत पर खड़े 9 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली, नौ दिन बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हर्ष फायरिंग: छत पर खड़े 9 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली, नौ दिन बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार
Sat, 28 Feb 2026 03:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:32 PM IST
सार
बुलंदशहर के शेख सराय में 19 फरवरी को हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़े 9 वर्षीय रेयांश सोनी के सिर में गोली लगी। सीसीटीवी वायरल होने के बाद नौ दिन में पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में 19 फरवरी को हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़े 9 वर्षीय रेयांश सोनी के सिर में गोली लग गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें नाबालिग फायरिंग करता दिखा।
मामले में नौ दिन बाद पुलिस ने बाल अपचारी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। घायल मासूम अभी भी हायर सेंटर में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
मामले में नौ दिन बाद पुलिस ने बाल अपचारी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। घायल मासूम अभी भी हायर सेंटर में उपचाराधीन है।
विज्ञापन