फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fat content found less in nand gopal brand desi ghee

नंद गोपाल ब्रांड के देसी घी में फैट निकला कम

Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fat content found less in nand gopal brand desi ghee

नंद गोपाल ब्रांड का देसी घी मानक की कसौटी पर खरा नहीं निकला। घी में वसा की आरएम वैल्यू 26 फीसदी से कम पाई गई। जो खाने योग्य नहीं होती है।

विज्ञापन



गत अक्तूबर-नवंबर माह में फूड सेफ्टी विभाग ने खाद्य सामग्री के 33 नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे थे। बृहस्पतिवार को 33 नमूनों की रिपोर्ट फूड सेफ्टी विभाग को मिली।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी विभाग के डीओ रणधीर सिंह के मुताबिक 33 में से 14 नमूने मानक की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। नंद गोपाल ब्रांड के देसी घी की आरएम वैल्यू 26 फीसदी से कम पाई गई। उन्होंने बताया कि जांच में सरसों तेल के तीन नमूने अधोमानक पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफाइंड सोयाबीन अधोमानक निकला। आदर्श नमकीन ब्रांड के दाल सेब में लेवल और पैकेजिंग का वायलेशन पकड़ा गया है। बेसन के लडडू में हानिकारक रंग की मिलावट की गई थी।


रसगुल्ला के दोनों नमूनों में स्टार्च पाया गया है। दूध के दो नमूने अधोमानक पाए गए। दूध में वसा की मात्रा कम थी। बेसन का दूसरा नमूना भी अधोमानक पाया गया।

वहीं, प्रयोगशाला भेजे गए केक में रंग की मात्रा 100 पीपीएम से अधिक निकली। केक भी अधोमानक श्रेणी में रखा गया है।

सीएमओ डाॅ. दीपक ओहरी ने बताया कि अधोमानक और अनसेफ भोजन का सेवन करने से किडनी लीवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे भोजन करने वाले इंसान का शरीर बीमारियों का घर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed