फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fastag annual pass system will be implemented from 12 midnight tonight

Bulandshahar News: आज रात 12 बजे से लागू होगी फास्टैग एनुअल पास व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fastag annual pass system will be implemented from 12 midnight tonight
सिकंदराबाद क्षेत्र ​​​स्थित लुहारली टोल प्लाजा। संवाद
सिकंदराबाद। 14 अगस्त की रात 12 बजे से वार्षिक फास्टैग की व्यवस्था चालू हो जाएगी। एक आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न कंपनियों के कुल 13 हजार से अधिक वाहन चालकों ने अपने पास बनवा लिए हैं। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर लगे कंप्यूटर समेत अन्य सिस्टम को इसके लिए पहले ही अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

नई नीति से प्रतिदिन निजी वाहनों से सफर करने वाले डेढ़ लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा। प्रतिदिन टोल प्लाजा से गुजरने वाले औसतन चार सौ लोग कर्मचारियों ने नए फास्टैग को लेकर जानकारी करने के साथ ही पास बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से प्रतिदिन सफर करने वाले निजी वाहन चालकों के लिए वार्षिक पास की घोषणा की थी। योजना के तहत तीन हजार रुपये में बनने वाले इस पास से एक साल में अधिकतम 200 यात्राएं की जा सकतीं हैं। ऐसे में प्रति यात्रा वाहन चालकों को करीब 15 रुपये का भुगतान ही करना पड़ रहा है। जबकि वर्तमान में 130 से 190 रुपये तक का भुगतान वाहन चालक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब 14 अगस्त की रात 12 बजे से नई फास्टैग प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा। इस पास के माध्यम से देश के किसी भी राज्य में स्थित नेशनल हाईवे पर सफर किया जा सकेगा। ऐसे में जिले के लुहारली टोल प्लाजा, अलीगढ़ जिले के गभाना टोल प्लाजा और हापुड़ जिले के नेशनल हाईवे 334 स्थित टोल प्लाजा से सफर करना निजी वाहन चालकों के लिए राहत भरा होने वाला है। नए फास्टैग के लिए जिले में अभी तक करीब 13 हजार वाहन चालकों ने विभिन्न बैंक, वित्त कंपनियों का फास्टैग बनवाया है। टोल प्लाजा पर भी विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी नए फास्टैग बना रहे हैं। टोल प्लाजा अधिकारियों के मुताबिक प्रतिदिन औसतन चार सौ लोग नए फास्टैग की जानकारी लेने के साथ ही कार्ड बनवा रहे हैं।

हाईटेक सिस्टम से चलाया जा रहा है टोल प्लाजा
नेशनल हाईवे 34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा से होकर खुर्जा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, डिबाई, संभल, जहांगीराबाद, स्याना समेत अन्य क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर सफर करते हैं। ऐसे में प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक वाहनों का संचालन होने पर आए दिन जाम से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों को जाम से बचाने के लिए हाईटेक सिस्टम से टोल प्लाजा का संचालन कराया जा रहा है।
इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। आधुनिक तकनीकि से टोल पर ट्रैफिक का दबाव अब पहले की तुलना में काफी कम रहेगा। पुराने टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं और वाहनों को जाम में फंसे रहना पड़ता था।




14 अगस्त की रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर नई फास्टैग प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा। टोल प्लाजा पर प्रतिदिन चार सौ से अधिक टोल नया पास बनवाने और जानकारी लेने के लिए आ रहे हैं। लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े, इसके लिए आधुनिक मशीनों से टोल का संचालन कराया जा रहा है। - अनिरुद्ध सिंह, प्रबंधक, टोल प्लाजा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed