{"_id":"08a53d2fd753ed18fcb46505aa0941d4","slug":"farmers-will-seal-borders-of-district-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुदाल लेकर बाॅर्डर सील करेंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कुदाल लेकर बाॅर्डर सील करेंगे किसान
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान अपनी मांगों को लेकर जनपद की सीमाओं को सील करेंगे। बॉर्डर पर किसान बेमियादी धरना देंगे।
किसान सुरक्षा के लिहाज से कृषि यंत्रों (कुदाल-फरसा आदि) से लैस होंगे। किसानों के प्रदर्शन से हाईवे पर जाम की स्थ्िति उत्पन्न हो सकती है।
वहीं, किसानों ने स्कूली वाहनों और अन्य जरूरी वाहनों को आने-जाने की छूट दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
एक फरवरी को किसान खुर्जा में दाता राम चौक, स्याना में पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट, गुलावठी में सिकंदराबाद तिराहे पर, ककोड़ में थाना चौराहे पर बॉर्डर सील कर बेमियादी धरना देंगे।
किसान गन्ना पेमेंट नहीं होने, बिजली बिल में बढ़ोतरी और कम समर्थन मूल्य से खफा हैं। इन्ही मांगों को लेकर किसान सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि स्कूल वाहन, अंतिम यात्रा वाहन, एंबुलेंस, दमकल वाहन, गन्ना से लदे वाहन, दूध के वाहन और बारात के काफिले में शामिल वाहनों को नहीं रोका जाएगा। किसान दरांती, जैली, फावड़ा, बल्कटी, हसिया, कसला, गंडासा, कुल्हाड़ी और कुहड़का से लैस होंगे।
विज्ञापन
वहीं, गुलावठी के ग्राम बराल में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. वीरपाल सिंह तेवतिया ने किसानों के साथ पंचायत की। वहीं, किसानों के इस कदम से जिले में हाईवे और प्रमुख जगहों पर यातायात बिगड़ सकता है।
वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि भाकियू के जाम लगाने के घोषित स्थानों पर संबंधित थाना पुलिस और सर्किल सीओ को सशस्त्र लगाया गया है।
संबधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार को तैनात रखा है। सभी जगह अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। खुफिया विभाग की टीम लगेगी।