फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers will seal borders of district today

आज कुदाल लेकर बाॅर्डर सील करेंगे किसान

Sun, 31 Jan 2016 11:07 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
farmers will seal borders of district today
जनपद में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसान अपनी मांगों को लेकर जनपद की सीमाओं को सील करेंगे। बॉर्डर पर किसान बेमियादी धरना देंगे।
विज्ञापन


किसान सुरक्षा के लिहाज से कृषि यंत्रों (कुदाल-फरसा आदि) से लैस होंगे। किसानों के प्रदर्शन से हाईवे पर जाम की स्थ्िति उत्पन्न हो सकती है।

वहीं, किसानों ने स्कूली वाहनों और अन्य जरूरी वाहनों को आने-जाने की छूट दी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

एक फरवरी को किसान खुर्जा में दाता राम चौक, स्याना में पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट, गुलावठी में सिकंदराबाद तिराहे पर, ककोड़ में थाना चौराहे पर बॉर्डर सील कर बेमियादी धरना देंगे।

किसान गन्ना पेमेंट नहीं होने, बिजली बिल में बढ़ोतरी और कम समर्थन मूल्य से खफा हैं। इन्ही मांगों को लेकर किसान सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि स्कूल वाहन, अंतिम यात्रा वाहन, एंबुलेंस, दमकल वाहन, गन्ना से लदे वाहन, दूध के  वाहन और बारात के काफिले में शामिल वाहनों को नहीं रोका जाएगा। किसान दरांती, जैली, फावड़ा, बल्कटी, हसिया, कसला, गंडासा, कुल्हाड़ी और कुहड़का से लैस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुलावठी के ग्राम बराल में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. वीरपाल सिंह तेवतिया ने किसानों के साथ पंचायत की। वहीं, किसानों के इस कदम से जिले में हाईवे और प्रमुख जगहों पर यातायात बिगड़ सकता है।

वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि भाकियू के जाम लगाने के घोषित स्थानों पर संबंधित थाना पुलिस और सर्किल सीओ को सशस्त्र लगाया गया है।

संबधित तहसील के एसडीएम और तहसीलदार को तैनात रखा है। सभी जगह अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। खुफिया विभाग की टीम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed