फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers protest

आंदोलन के समर्थन में 28 गाड़ियों के साथ किसानों ने किया दिल्ली कूच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
farmers protest
आंदोलन के समर्थन में 28 गाड़ियों के साथ किसानों ने किया दिल्ली कूच
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के करीब दो सौ से अधिक पदाधिकारी और किसानों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच किया। बुलंदशहर, अलीगढ़, रामपुर और मुरादाबाद से संगठन की करीब 28 गाड़ियां से किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए देर शाम पहुंच गए। धरने को समर्थन देने के लिए पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार, जब तक सरकार किसानों की मांग पूरी नहीं करेगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई जनपदों के पदाधिकारियों और किसानों ने दिल्ली कूच किया। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही है। एमएसपी पर कानून बनाने में सरकार को क्या आपत्ति है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को जबरन दबाया जा रहा है। लेकिन अब किसान जाग चुका है और इस कानून को भी समझ रहा है। हम किसानों का नुकसान किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। बताया कि एक दिसंबर को भी भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों और किसानों के साथ 48 गाड़ियां दिल्ली पहुंची थीं। बृहस्पतिवार को भी करीब 28 गाड़ियों में भरकर किसान और पदाधिकारी दिल्ली किसानों के प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जगत सिंह सिसोदिया, संजय शर्मा, अजय सिंह, मनोज सोलंकी, ताहिर अली, निशांत शर्मा, अमरपाल चौधरी, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed