{"_id":"5747179c4f1c1b75626919a6","slug":"farmers-preparing-to-issue-rcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आरसी जारी करने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आरसी जारी करने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 26 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
किसानों को आरसी जारी करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समितियों ने जिले के उन नौ हजार उन किसानों को आरसी जारी करने की तैयारी कर ली है, जिन्होंने अब तक फसली ऋण जमा नहीं करवाया है। किसान 30 मई तक ऋण जमा कर देते हैं तो वह आरसी से बच जाएंगे। ऐसे किसानों से तीन फीसदी का ही ब्याज ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन
जिले की सहकारी समितियों से नौ हजार किसानों ने 63 करोड़ 53 लाख फसली ऋण लिया हुआ है। इन किसानों को कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह 30 मई तक अपना ऋण जमा करवा दें। इस तिथि तक ऋण जमा करवाने पर तीन फीसदी का ही ब्याज लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ब्याज दर 10.70 और दो फीसदी जुर्माने के साथ जोड़कर 12.70 रुपये वसूला जाएगा। ऋण जमा नहीं करने वाले किसानों को आरसी जारी की जाएगी। आरसी के बाद भी ऋण जमा नहीं करने पर केस तहसील भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
केस तहसील में पहुंचने पर ब्याज दर 20.70 परसेंट हो जाएगी। चूंकि ऋण वसूली के साथ 10 परसेंट कलेक्शन चार्ज भी लगेगा।
सहकारी समिति के बैंकों से फसली ऋण जमा करवाने के लिए किसानों को 30 मई तक आखिरी मौका है। इसके बाद ऋण जमा नहीं करवाने वाले किसानों को आरसी जारी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है।
अशोक कुमार यादव, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां