{"_id":"57cb17e74f1c1b660b2ccaa2","slug":"farmers-made-pnb-mortgage-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पीएनबी मैनेजर को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पीएनबी मैनेजर को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
किसान क्रेडिट कार्ड न बनने समेत अन्य समस्याओं से परेशान किसानों ने शनिवार को कस्बा स्थित पीएनबी बैंक पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर एक घंटे तक धूप में बैठाए रखा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और शाखा प्रबंधक द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले पीएनबी बैंक के पास किसानों की एक पंचायत आयोजित की गई। क्रेडिट कार्ड न बनने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान पीएनबी बैंक शाखा पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक आरवी द्विवेदी बंधक बनाया।
विज्ञापन
यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि किसानों का क्रेडिट कार्ड नही बन रहा है। किसान जब कार्ड बनवाने आते हैं तो उनके साथ शाखा प्रबंधक अभद्र व्यवहार करते हैं। राजीव, दीपक, राजमल, संजय, राजेंद्र, हरिशंकर आदि रहे।
विज्ञापन