फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers locked the power house

Bulandshahar News: आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने बिजली घर पर लगाया ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात क्षेत्र के धरपा उपकेंद्र से लगे फीडर पर पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। गांवों में रोजाना दस से 15 घंटे की कटौती हो रही है। बृहस्पतिवार रात को गांव लखावटी और बगराई गांव में आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से गुस्साए किसानों ने खुर्जा बिजली घर नंबर चार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। एसडीओ के आश्वासन के बाद ताला खोला गया और धरना समाप्त किया गया।
भाकियू भानु युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि खुर्जा के 330 केवी विद्युत उपकेंद्र पर जुड़े फीडरों पर पिछले 15 दिन से आपूर्ति सही ढंग से नहीं मिल रही है। पहले जहां रोजाना चार से पांच घंटे की कटौती होती थी वहीं, अब 15 घंटे की कटौती झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फसलों को भी पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी में फसल खराब होने की स्थिति में हैं। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके विरोध में संगठन और किसानों ने बिजली घर नंबर चार पर प्रदर्शन किया। विरोध में कार्यालय पर ताला भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसान गर्मी में परेशान हो रहे हैं। उसी तरह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को भी बिन बिजली के रहना होगा।
विज्ञापन

दो घंटे बाद दोपहर दो बजे एसडीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शाम पांच बजे तक सभी जगह की आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान शिवम सिंह ठाकुर, रुद्र प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed