फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers got angry over changing the sugarcane centre and staged a protest.

Bulandshahar News: गन्ना सेंटर बदलने पर भड़के किसान, किया धरना प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers got angry over changing the sugarcane centre and staged a protest.
स्याना में गन्ना सोसायटी पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद
स्याना। गन्ना किसानों ने सोमवार को गन्ना सेंटर बदले जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गांव महाव, थल इनायतपुर, मडोना, चित्सोना अल्लीपुर व बीबीनगर के गुस्साए किसानों ने गन्ना सोसायटी के बाहर प्रदर्शन कर गन्ना सोसायटी और चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। गांव महाव निवासी किसान रनवीर सिंह ने कहा कि बिना किसानों की राय लिए सेंटर बदले जा रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गांव थल इनायतपुर निवासी संजीव त्यागी ने कहा कि 2017-2018 से उनके क्रय केंद्र चंदनपुर चीनी मिल को आवंटित है। समिति की सामान्य निकाय बैठक में भी चेयरमैन, डेलीगेट व किसी भी किसान ने चंदनपुर चीनी मिल का विरोध नहीं किया लेकिन गन्ना समिति ने मनमर्जी से फैसला लेकर सेंटर दूसरे चीनी मिल को आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

सेंटर बदलने से किसानों को लंबा सफर तय कर गन्ना सप्लाई करना होगा। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होगी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सूचना मिलते ही गन्ना सोसायटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब तक सेंटर बदले जाने का आदेश रद्द नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। इस दौरान नरेंद्र कुमार, लाल सिंह, वीर सिंह, सुधीर त्यागी, रामकिशन, संजय कुमार, अशोक व अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed