फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers are well aware of the Modi government in the days Jayant

मोदी सरकार के अच्छे दिनों में किसान दे रहे जान : जयंत

Thu, 02 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियां देश के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहती है। हमें मुजफ्फरनगर के जख्मों को भूलकर आगे बढ़ना होगा। केंद्र की मोदी सरकार के अच्छे दिनों में प्रदेश के किसान कर्ज में दबकर अपनी जान देने को मजबूर हैं। यह बात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने सिकंदराबाद में कहीं।

वह अपने पार्टी प्रत्याशी आशा यादव के समर्थन में खुर्जा रोड पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद ही देश के किसानों, मजदूरों और मजलूमों की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें इस लड़ाई में बुजुर्गों व युवाओं का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत रालोद को एक जाति की पार्टी होने का प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन इतिहास गवाह है कि चौधरी चरण सिंह ने इस देश को हर जाति बिरादरी से नेता दिया है। लोकदल किसी जाति विशेष की नहीं बल्कि किसान, मजदूर, और हर उस व्यक्ति की पार्टी है जो शोषित है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज से तंग होकर आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने सपा के राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के राजनीतिकरण को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बसपा को भूमि शेष पार्टी, और बीजेपी को बहुत झूठी पार्टी कहकर संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता ठा. हरपाल सिंह व संचालन उधल प्रधान ने किया। मंच पर जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, आशा यादव, हरेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, गुड्डू पंडित, मनोज गौतम, कृष्ण कुमार तेवतिया, ओमप्रकाश प्रधान, नरेंद्र यादव, अब्दुल करीम, अब्दुल हकीम, लक्ष्मण सैनी, सुशील गुर्जर, सुंदर सिंह जाट, पंकज प्रधान रहे।

मोदी के इशारे पर नेता-संघ देते ह विवादित बयान

 भाजपा नेता और संघ के पदाधिकारी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर विवादित बयान देते हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि संघ की ओर से आरक्षण पर दिया गया बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। इसी तरह, कैराना से पलायन राजनैतिक मुद्दा है। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने प्रदेश में संप्रदायिकता फैलाने के लिए उठाया है।

चुनाव में याद आता है राम मंदिर
जयंत चौधरी ने कहा कि देश, प्रदेश में चुनाव आते ही भाजपा को राम लाला याद आने लगते हैं। नोटबंदी से देश के आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी हुई है। खुद भाजपा ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात स्वीकार की है।

बसपा में लगती है टिकटों की बोली
जयंत चौधरी ने कहा कि बसपा की जड़ में ही भ्रष्टाचार है फिर वह कैसे सुशासन दे सकती है। वहां टिकटों की बोली लगती है। उन्हें दलितों से नहीं दौलत से प्यार है। अलीगढ़ में उनसे मिलने के लिए दो दलित महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे बैठ गई थी तो उन्होंने दोनों महिलाओं को जेल में डलवा दिया था।

प्रदेश में शिशु और मातृ की बढ़ती दर अखिलेश के विकास के दावों की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने अपने कार्यकाल में लखनऊ में 6 किमी मेट्रो लाइन, और केवल यमुना एक्सप्रेस-वे बनवाया है। 

रालोद की सरकार बनी तो सरकारी विभागों में खाली रिक्तियों को मेरिट के आधार पर 100 दिनों में भर दिया जाएगा। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। कृषि आयोग की स्थापना करेंगे। किसानों को उनकी फसल लागत का 50 प्रतिशत लाभ दिया जाएगा।


सभा में दो घंटे 24 मिनट देरी से पहुंचे जयंत
सभा में दो घंटे 24 मिनट देरी से पहुंचने पर जयंत चौधरी ने सभा में मौजूद लोगों से खेद जताया। सभा में उनके पहुंचने का समय दोपहर 12.00 बजे का था। और वह 2.24 बजे पहुंचे। जयंत ने 2.30 बजे से 3.10 तक 40 मिनट तक सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed