फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer shot dead amidst a land dispute after visiting his field in the evening.

Bulandshahar News: शाम को खेत पर गए किसान की जमीन के विवाद में गोली बरसाकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead amidst a land dispute after visiting his field in the evening.
चोला मृतक मुकेश सोलंकी का फाइल फोटो।
चोला। खेत पर घूमने के लिए गए किसान मुकेश सोलंकी 50 वर्ष की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दो परिवारों में विवाद था। उसी को लेकर मृतक के परिजन हत्या की बात कह रही है। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई मुकेश सोलंकी 50 वर्ष सोमवार की शाम करीब पांच बजे श्मशान के पास खेतों पर घूमने के लिए गए थे। बताया कि श्मशान की साफ-सफाई का कार्य भी चल रहा है। इसी दौरान कार सवार वहां पहुंचे और उनके भाई मुकेश सोलंकी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज से आसपास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान में सफाई का काम कर रहे लोग अपनी जान, बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी के साथ मौके से फरार हो गए। बताया कि उनके भाई को कई सिर वह शरीर के अन्य भाग एक साथ कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के अलावा, ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।
पुलिस ने मृतक के शव के पास से कई खोखे बरामद किए है। मुकेश गांव में ही रहकर खेती करते थे। उनके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी विनीता 30 वर्ष की शादी हो चुकी है। बेटा रजनेश 27 वर्ष , अब्बन 24 वर्ष, मनीष 20 वर्ष तीनों ही बेटे अविवाहित है। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी गृहिणी है।
पुलिस को विरोध का करना पड़ा सामने, दो घंटे बाद उठने दिया शव
चोला। सूचना पर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ दीपक कुमार तिवारी को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को नहीं उठाने दिया।
एसपी सिटी के काफी समझाने के बाद भी जब परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाना दिया तो एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी के काफी समझाने और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या के पीछे बताया जा रहा जमीनी विवाद
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के भाई प्रताप सिंह ने बताया कि उनके खेत के बराबर में श्मशान है। श्मशान में निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि पड़ोसियों ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा है जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद था।
सोमवार को लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर नाप की थी। शाम के समय इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गोली बरसाकर मुकेश की हत्या कर दी गई।
दोनों पक्षों के एक ही गांव का होने से गांव में भारी पुलिसबल तैनात
गांव के दो प्रभावशाली परिवारों के बीच हुई घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक और आरोपी पक्ष एक ही गांव के होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घटना के बाद गांव की गलियां सुनसान दिखाई दे रही हैं। अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने घरों में ही हैं, जबकि बच्चों का भी घरों से बाहर निकलकर खेलना बंद हो गया है। सामान्य दिनों में चहल-पहल से भरा रहने वाला गांव सोमवार को लगभग शांत नजर आया। पुलिस अधिकारी लगातार गांव में गश्त कर रहे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनके नाम भी बताए है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। --दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article