फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmars protest

पानी लेकर दिल्ली बॉर्डर पहुंची किसानों की पदयात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmars protest
पानी लेकर दिल्ली बॉर्डर पहुंची किसानों की पदयात्रा
विज्ञापन

सिकंदराबाद/बुलंदशहर। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए 36 गांवों का पानी लेकर बुधवार सुबह शिकारपुर क्षेत्र से निकली पदयात्रा बृहस्पतिवार शाम गाजीपुर पहुंच गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। गाजीपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों द्वारा ले जाए गए पानी को पीया और उनका स्वागत किया।
गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की जिला प्रशासन द्वारा जलापूर्ति बाधित किए जाने पर जिले के 36 गांवों की 36 बिरादरी के किसानों ने बुधवार को सपा और भाकियू के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की थी। यह पदयात्रा शिकारपुर के गांव जखेता से भाकियू के नेतृत्व में शुरू हुई थी। इसमें सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन और 36 नलों का जल लेकर दिल्ली गाजीपुर के लिए रवाना हुए। बुधवार देर शाम पदयात्रा सिकंदराबाद क्षेत्र में प्रवेश कर गई। किसानों ने लालपुर गांव में रात्रि विश्राम किया और बृहस्पतिवार सुबह 10.20 बजे किसानों ने अपनी पदायात्रा फिर से शुरू की। सुखलालपुर तिराहे पर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विनेश चौधरी ने पदयात्रा का स्वागत किया और अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हो गए। पदयात्रा नगर से होते हुए नेशनल हाईवे-91 के रास्ते बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गाजीपुर बार्डर पहुंची। पदयात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिसबल भी साथ चलता हुआ दिखाई दिया। वहीं रास्ते में भी जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। गाजीपुर में राकेश टिकैत ने किसानों का पानी पीया। इस दौरान भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी, चौधरी सतपाल, पिंटू प्रमुख, अनुज सिरोही, बब्बन प्रधान, सुनील चरौरा, हरीश लोधी, बादल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस कराके ही लेंगे दम
अहमदगढ़। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव जीराजपुर में स्थित शनि देव मंदिर प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की पंचायत हुई। पंचायत किशन लाल मीणा की अध्यक्षता और चौधरी जयप्रकाश के संचालन में आयोजित की गई। इसमें नए तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई। साथ ही छह फरवरी को होने वाले चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में पहासू ब्लॉक के पूर्व भाकियू अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि गाजीपुर समेत अन्य बार्डरों पर पिछले ढाई माह से किसानों का धरना चल रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस करवा कर ही दम लेंगे। वहीं, भाकियू भानु गुट के शिकारपुर तहसील अध्यक्ष धर्मवीर सिंह मीणा, हरिओम शर्मा आदि नेताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ विचार रखे। किसान नेता शिवकुमार शर्मा ने कहा कि आगामी छह फरवरी को होने वाले चक्का जाम में शिकारपुर से अधिक से अधिक संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने किसानों से चक्का जाम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अमित मीणा, सिकंदर मीणा, विक्रम सिंह मीणा, गुलशन चौधरी, प्रताप सिंह, विवेक कुमार, गुलाब सिंह मीणा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed