फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmars protest

कृषि कानूनों के विरोध में आज कलक्ट्रेट घेरेंगे किसान, जलाएंगे गन्ने की होली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmars protest
चौबीसा क्षेत्र में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
कृषि कानूनों के विरोध में आज कलक्ट्रेट घेरेंगे किसान, जलाएंगे गन्ने की होली
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। मांगाें के साथ साथ भाकियू किसानों के गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ने की होली जलाएगी। वहीं, किसानों के आंदोलन में अब सपा और रालोद के कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। जो कि अपना समर्थन किसानों के आंदोलन में देंगे।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन दिन प्रतिदिन बड़ा रूप लेता जा रहा है। बीते दिनों हाईवे और टोल घेरने के बाद किसान नेता अब नगरों की ओर अपना रुख करने लगे हैं। 14 दिसंबर को किसान नेताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव करने की रणनीति बना ली है। भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी बताया कि इस दौरान जनपद भर से सैकड़ों किसान सुबह करीब 11.30 बजे कलक्ट्रेट पर पहुंच कर घेराव करेंगे। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार किसानों की मांग मानने को तैयार ही नहीं है। पिछले करीब 15 दिनों से किसान कृषि कानूनों और अन्य बिलों को वापस कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। भीषण सर्दी में भी किसान सड़कों पर भूखा प्यासा पड़ा हुआ है। इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जनपदभर के सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान किसान पिछले गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भी प्रदर्शन करते हुए गन्ने की होली जलाएंगे। वहीं, रालोद और सपा ने भी किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का एलान कर दिया है। सोमवार को रालोद और सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन आदि करेंगे।
विज्ञापन

संभल कर निकलें, जाम से पड़ सकता है जूझना
कालाआम चौराहे से कलक्ट्रेट गेट की दूरी बमुश्किल दो सौ मीटर है। सोमवार को कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के द्वारा कलक्ट्रेट का घेराव करने से इस मार्ग पर जाम लगने की भी आशंका है। जिससे लोगों को संभलकर निकलना होगा। हालांकि, इस दौरान यातायात पुलिस जरूरत पड़ने पर यातायात रूट को डायवर्ट कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न थानों की फोर्स को भी लगाया जाएगा। जिससे कि व्यवस्था को नियंत्रित रखा जा सके।
सोमवार सुबह 11.30 बजे कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों किसान शामिल होंगे। साथ ही इस दौरान गन्ने की होली जलाकर गन्ना भुगतान जल्द से जल्द किए जाने की भी अफसरों से मांग की जाएगी।
मांगेराम त्यागी, एनसीआर सचिव भाकियू
किसानों को समर्थन देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को भूड़ चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष सरकार की बुद्धि-शुद्धि और किसान कल्याण यज्ञ का आयोजन करेंगे।

अरुण चौधरी, पूर्व महासचिव रालोद
कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी पूर्ण रूप से किसानों के समर्थन में है और कृषि कानूनों का विरोध करती है।
अमजद अली गुड्डू, जिलाध्यक्ष सपा
चौबीसा क्षेत्र के किसानों ने निकाली जन-जागरण ट्रैक्टर रैली
बुलंदशहर। मोहाना डिग्री कॉलेज से चौबीसा क्षेत्र के किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में कोटा, सनौटा, औरंगाबाद अहीर, हरचना, ईसापुर, कैथाला गांव में जन जागरण के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में लगभग 60-70 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसानों ने अपना रोष प्रकट किया। आंदोलित किसानों को गन्ना समिति से बुलंदशहर के चेयरमैन सुनील यादव ने अपना समर्थन दिया और कहा कि किसानों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार को किसानों की एमएसपी पर फसल खरीदने की मांग के लिए कानून बनाना पड़ेगा। जिसमें एमएसपी से कम खरीद पर सजा का प्रावधान होना चाहिए। इस दौरान सनौटा पुलिस चौकी से पुलिसकर्मियों ने आकर रैली को रोकने का प्रयास किया और ट्रैक्टर रैली के लिए परमिशन मांगी। लेकिन, किसानों की सड़क जाम करने की चेतावनी के बाद रैली को आगे रवाना किया गया। जिसमें गाजीपुर के वीरेंद्र, कैथाला के अजय प्रधान इस्माइलपुर के मुकेश प्रधान, समाजवादी पार्टी के बादल यादव, गांव सनौटा के संजीव यादव, भूतपूर्व गन्ना समिति चेयरमैन रामपाल यादव, औरंगाबाद अहीर निवासी बिल्लू प्रधान, श्रीपाल यादव, दिनेश यादव, आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed