फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmar protest

दिल्ली जा रहे किसानों ने सिकंदराबाद टोल पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
farmar protest
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SIKANDRABAD
दिल्ली जा रहे किसानों ने सिकंदराबाद टोल पर किया हंगामा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कृषि कानूनों के विरोध में आगामी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान किया है। रैली निकालने से पूर्व रिहर्सल के लिए रविवार को दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इस दौरान करीब दस मिनट तक उन्होंने टोल को भी फ्री कराया। आरोप है कि किसानों ने टोल पर तोड़फोड़ भी की।
कृषि कानूनों के विरोध में डेढ़ माह से भी अधिक समय से किसान दिल्ली की सीमाआें पर डटे हुए हैं। किसानों ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली की घोषणा की है। घोषणा के बाद से ही किसान रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। रविवार को रिहर्सल के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव कैप्टन बिशन सिरोही के नेतृत्व में सैकड़ों किसान गाड़ियों, ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर पुलिस की तैनाती की गई थी। मगर किसानों की संख्या अधिक होने के कारण किसान पुलिस की व्यवस्थाओं को तोड़कर आगे की ओर बढ़ गए। लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे किसानों को पहले से ही तैनात दादरी पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिसको लेकर किसानों ने टोल पर हंगामा करते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। किसानों की संख्या और आक्रोश के सामने टोल पर तैनात पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आई। हंगामा कर रहे किसानों ने करीब दस मिनट तक टोल को फ्री करा दिया। करीब 15 मिनट तक किसान टोल पर रुके और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, टोल प्रबंधन ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की है। जिससे टोल पर काफी नुकसान हुआ। वहीं, किसानों ने टोल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का खंडन किया।
विज्ञापन

किसानों के हित का नहीं है कानून
कैप्टन बिशन सिंह सिरोही ने इस दौरान कहा कि कृषि कानून देश और देश के किसानों के हित मेें नहीं है। किसान अपनी इच्छा से फसल का उत्पादन नहीं कर सकेंगे, उन्हेें वहीं फसल पैदा करनी होगी जिसे उद्योग घराने चाहेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के आने से देश में मंडियों, एमएसपी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि वह गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थेे। ट्रैक्टर ट्रॉली को सफल बनाने के लिए वह 23 जनवरी से परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर दिल्ली के लिए कूच करना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान, संगठन मंत्री अरविंद सिंह, संजय सिंह, मदनपाल, तेजवीर सिंह, केपी तेवतिया समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर हंगामे के दौरान लगी वाहनों की लंबी कतार
सिकंदराबाद। दिल्ली जा रहे किसानों के टोल पर प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, टोल के फ्री कराने के कारण वाहन टोल से होकर गुजरते रहे। मगर टोल से होकर गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी होने के कारण टोल प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों के टोल से चले जाने के करीब आधा घंटे बाद टोल पर लगी वाहनों की कतार में कमी आई और यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed