{"_id":"60df54618ebc3e94c43015a5","slug":"farmar-died-by-bull-attack-bulandshahr-news-gbd221549630","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में सो रहे मजदूर पर सांड ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेर में सो रहे मजदूर पर सांड ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घेर में सो रहे मजदूर पर सांड ने किया हमला, मौत
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल में बृहस्पतिवार देर रात घेर में सो रहे मजदूर कमल सिंह जाटव पर सांड ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी कमल सिंह जाटव (60) मजदूरी करके अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार रात वह अपने घेर में सोया हुआ था। बताया गया कि इस दौरान सांड वहां पहुंच गया। साथ ही उसने सो रहे कमल सिंह पर हमला कर दिया। कमल सिंह की चीख पुकार को सुन परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने सांड को वहां से भागकर कमल सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में छुट्टा गोवंशों का आतंक है। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
पूर्व में भी हो चुके हैं हमले और हादसे
छुट्टा पशुओं के सड़क पर आने से हुए हादसे और हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। डिबाई में करीब दो माह पूर्व गांव कादरीबाग निवासी एक युवक सड़क पर छुट्टा पशु के आने से हादसे का शिकार हुआ था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा करीब एक वर्ष पूर्व डिबाई के मंडी क्षेत्र में छुट्टा गोवंशों के कारण सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई थी। इसके अलावा स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव में छु्ट्टा पशुओं ने खेत पर काम कर रहे एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चोला चौकी क्षेत्र में गांव नैथला के निकट फरवरी माह में एक कार सवार दंपति छुट्टा पशुओं के कारण हादसे का शिकार हुआ था। जिसमें दोनों ही गंभीर रुप से घायल हुए थे।