फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Family uproar over the death of a young man in Bulandshahr

Bulandshahr: आठ दिन पहले युवक पर लगा युवती के अपहरण का आरोप, अब फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 10:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 10:10 PM IST
सार

परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। शाम करीब छह बजे परिजन व दर्जनों ग्रामीण मृतक के शव को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। उनका आरोप है कि अहमदगढ़ पुलिस मामला डिबाई थाना क्षेत्र का बता कर कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Family uproar over the death of a young man in Bulandshahr
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी विनोद कुमार ने शुक्रवार शाम एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र ललित कुमार गत 17 जुलाई को घर से गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी पर जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन, वह वहां नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजनों का उससे कोई संपर्क भी नहीं हो सका।  20 जुलाई को कुछ पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और बताया कि उनका पुत्र डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। 

विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार के फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि उसका भाई ललित व अपहृत युवती उनके पास है। आरोपी महिला ने खुद को अपहृत युवती की बहन बताया था। जिस पर अनिल ने कॉलकर्ता आरोपी महिला से कहा था कि उसके भाई को पुलिस को सौंप दो, हम सुबह आकर उसे ले जाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अहमदगढ़ की खुसरूपुर चौकी से उनके पास फोन आया कि ललित का शव फंदे पर पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र की अपहृत युवती के पिता, ताऊ व भाई ने हत्या कर शव लटका दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। शाम करीब छह बजे परिजन व दर्जनों ग्रामीण मृतक के शव को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। उनका आरोप है कि अहमदगढ़ पुलिस मामला डिबाई थाना क्षेत्र का बता कर कार्रवाई नहीं कर रही है। न ही आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed