{"_id":"6a7a00dc38854565f90beadd","slug":"family-members-performed-krishna-kumars-last-rites-after-34-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-162445-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 34 घंटे बाद परिजनों ने कृष्ण कुमार का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 34 घंटे बाद परिजनों ने कृष्ण कुमार का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गुलावठी कृष्ण कुमार के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
गुलावठी। 34 घंटे बाद परिजनों ने रविवार की शाम करीब सात बजे कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। शव को धर पर ही डी फ्रीजर में रख दिया था।
सीओ ने रविवार की शाम मृतक के घर पहुंचकर अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों से वार्ता की थी। सीओ का कहना है कि आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने और जांच में तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं, मृतक के भाई राजेंद्र ने पुलिस पर जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने सोमवार को आरोपी मांगेराम, विरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खेत से लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी कृष्ण कुमार 46 वर्ष की रास्ते के एक खेत की तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में गांव निवासी पुष्पेंद्र, विनीत झुलस गए थे। पुष्पेंद्र के गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें उपचार के लिए हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। सीओ दीपक कुमार तिवारी के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कृष्ण कुमार के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने खेत को बटाई पर लेकर खेती करने वाले मांगेराम, विरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम कृष्ण कुमार शव गांव पहुंचा था। मगर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने शव को डी फ्रीजर में रख दिया। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया था कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि मामला हत्या का है।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। पुलिस अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में जुटी थी, जिसको लेकर सीओ के अलावा कोतवाली पुलिस भी परिजनों से वार्ता कर उन्हें अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने में जुटी थी। रविवार की शाम करीब सात बजे 34 घंटे बाद परिजनों ने कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया।
वर्जन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर परिजनों ने अपनी मर्जी से रविवार की रात में कृष्ण कुमार अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक कुमार तिवारी, सीओ सिकंदराबाद