{"_id":"576c38f44f1c1bd432b48408","slug":"family-fainted-due-to-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग -एक ही परिवार के आठ लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग -एक ही परिवार के आठ लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव लक्ष्मणगढ़ी में फूड प्वाइजनिंग के कारण एक ही परिवार के आठ लोगों की तबियत बिगड़ गई। बीमारों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमारों में एक नवजात भी शामिल है। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है, तीन की हालत गंभीर है।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव लक्ष्मणगढ़ी निवासी अर्जुन के परिवार ने बुधवार शाम रोजाना की तरह खाना खाया था। बताया गया कि खाने में दाल-रोटी के अलावा दलिया भी खाया था। खाना खाने के बाद परिजनों की हालत बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते एक-एक करके सभी को उल्टी होने लगी और गश खाकर गिरने लगे।
आनन फानन में परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर और पांच की स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बीमार लोगों में भावना (12), गौरव (13), अंजनि (8), नीतू (30), गुंजन (2), शीतल (16), लता (18) और नवजात टेकचंद शामिल हैं। नीतू, अंजनि और गौरव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि खाने में कोई छिपकली आदि गिर गई है, जिसके कारण इनकी हालत बिगड़ी है।
वहीं परिजनों का कहना है कि उन्होंने बुधवार शाम को अरहर की दाल के साथ रोटी और दलिया खाया था, जिसके बाद से ही स्थिति बिगड़ती चली गई। डॉक्टर राजीव वर्मा का कहना है कि अभी सभी का उपचार चल रहा है। जल्द ही सभी की तबीयत बेहतर होते ही सभी को छुट्टी दे दी जाएगी।