फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   False reports sent to the Human Rights Commission

मानवाधिकार आयोग को भेजी झूठी रिपोर्ट

Mon, 31 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
False reports sent to the Human Rights Commission
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

समस्या का निस्तारण किए बगैर प्रशासन ने मानवाधिकार आयोग को झूठी रिपोर्ट भेज दी। काजमपुर देवली में लंबे समय से ग्राम समाज और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा है। खासबात यह है कि ग्राम समाज और कब्रिस्तान की जमीन को कब्जा मुक्त किए बगैर समस्या के समाधान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई।

    ग्रामीणों का दावा है कि काजमपुर देवली में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा किया हुआ है। आसपास खेतों में कब्रिस्तान और ग्राम समाज की जमीन को दबाया हुबा है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार डीएम, एसडीएम और तहसीलदार सदर को शिकायत पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन


मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या जस की तस लटकने से ग्रामीणों ने पिछले दिनों सीएम और मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी। मानवाधिकार आयोग से ग्राम प्रधान के पास फोन आया। आयोग के सदस्य ने करीब 25 मिनट ग्राम प्रधान के पुत्र से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


   ग्राम प्रधान के पुत्र ने साफतौर पर कहा कि समस्या का समाधन नहीं हुआ है। कब्जा जस का तस बरकरार है। खासबात यह है कि जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के निस्तारण की रिपोर्ट शासन को भेजी है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कबिस्तान वहां थे।


मगर जहा कब्जा है वह जमीन ग्राम समाज की है। कब्रिस्तान की जमीन पूरी कराई जाएगी।  पिछले दिनों गांव में सांप्रदायिक झगड़ा हो गया था। इसलिए जांच की रफ्तार धीमी कर दी गई। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed