{"_id":"6943cf108507cec03c078337","slug":"fake-currency-printing-criminal-carrying-a-reward-of-rs-10000-arrested-after-encounter-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: जाली करेंसी छापने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: जाली करेंसी छापने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Thu, 18 Dec 2025 03:23 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 18 Dec 2025 03:23 PM IST
सार
थाना ककोड़ पुलिस ने कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल में पड़ा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना ककोड़ पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली करेंसी छापने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुनील कुमार उर्फ लेफ्टी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को थाना ककोड़ पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुनील कुमार उर्फ लेफ्टी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। एसएसपी द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुनील कुमार जाली नोट छापकर बाजार में चलाने के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से बदमाश के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का प्रमाण है।
विज्ञापन