{"_id":"678be435b1c31f3fbb0e494e","slug":"faces-lit-up-after-seeing-easy-paper-3269-candidates-appeared-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-128281-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आसान पेपर देख खिले चेहरे, 3,269 परीक्षार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आसान पेपर देख खिले चेहरे, 3,269 परीक्षार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा देकर केंद्र से लौटते छात्र-छात्रा। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 5,612 के सापेक्ष 3,269 शामिल हुए। जबकि 2,343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। छात्र-छात्राओं ने पेपर को आसान बताया।
जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से प्रत्येक वर्ष कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाती है। शनिवार को जिले में 13 केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की यह परीक्षा कराई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि परीक्षा में 5,612 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
सुबह 11:30 बजे से केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए केंद्रों पर परीक्षा कराई गई है। विद्यालय की ओर से जल्द परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए सभी सचल दल एवं कर्मियों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
-
बोले छात्र-छात्रा
पेपर काफी आसान रहा। सभी विषयों से संबंधित प्रश्न आए। नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत की है। सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए है और पास हाेने की पूरी उम्मीद है। - मुस्कान गोयल
-
परीक्षा अच्छी हुई है। उम्मीद है सफलता मिलेगी। पेपर में एक साइकिल के दो पहिए में कुल 24 तीलियां हैं। दो संलग्न तीलियाें के बीच का कोण है? जैसे सरीखे प्रश्न शामिल रहे। - नैतिक।
-
पेपर अच्छा रहा। इसमें एक दुकानदार एक रुपये की पांच टाॅफी की दर से खरीदता है तथा एक रुपये की 4 टॉफी की दर से बेचता है। 125 का लाभ कमाने के लिए वह कितनी टॉफी बेचता है जैसे सवाल शामिल रहे। - वंदना।
-
पेपर में फंसा का समानार्थी शब्द क्या है, मकड़ियां कैसे जान लेती हैं व घोसला बनाने के लिए पक्षी को कैसा स्थान चाहिए सरीखे प्रश्न शामिल रहे। - इंद्रजीत त्यागी।